फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और ढाबों में काम बंद होने की नौबत : अभय

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के विकास नगर में आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते इनेलो सुप्रीमो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गैस की किल्लत पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है। लोग परेशान हैं। आज देश में होटल और ढाबों के बंद होने की नौबत आ गई है। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलीभगत कर कमीशनखोरी के जरिए जनता को लूट रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने की बात की जा रही है लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला रविवार को विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने जजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन लाठिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को इनेलो में शामिल कराया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, पूर्व एसपी अनूप दाहिया, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, अशोक मलिक, अशोक राणा, सरधर्म सरोहा, विजेंद्र शेखपुरा, बलवान नंबरदार, विकास मलिक, मनजीत फोगाट, जयदीप सरोहा, महावीर शर्मा, सुनील ढाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें