फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से किया जाए अस्पतालों की फैसिलिटी ग्रेडिंग का कार्य : सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनीराम ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। यहां स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के राज्यों सरकारों को दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने का एजेंडा व बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की गई।
इस दौरान सरकारी एवं एम्पैनल्ड अस्पतालों की फैसिलिटी ग्रेडिंग के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उप जिलाधिकारी सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में गुड समैरिटन शिकायत निवारण प्रणाली (ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम), कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम, स्वास्थ्य संस्थानों की फैसिलिटी ग्रेडिंग व प्रधानमंत्री राहत योजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम ने कहा कि जिले के सभी सरकारी एवं एम्पैनल्ड अस्पतालों की फैसिलिटी ग्रेडिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए उसकी रिपोर्ट शीघ्र मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक मानकों का समयबद्ध पालन किया जाए।

गुड समैरिटन योजना के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाए। ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए। बैठक में प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर मोटर वाहन अधिकारी सचिन ढुल, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मंजीत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें