फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मानसी अहलावत व मनीषा से पदक की आस

Thu, 31 Oct 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अल्बेनिया की राजधानी तिराना में 28 से 31 अक्तूबर तक हो रही सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पहलवान मानसी अहलावत व मनीषा से पदक की आस जगी है। मानसी प्रतियोगिता के 59 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता कर रही हैं। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका की भूतपूर्व विजेता पहलवान जैकरा विनचेस्टर को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, मनीषा ने 65 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता कर रही हैं। मनीषा कांस्य पदक के लिए जापान की पहलवान मिवा मोरिकावा से भिड़ेंगी।
कुश्ती प्रशिक्षक मंदीप ने बताया कि मानसी अहलावत ने प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में तुर्किये की पहलवान एडा टेकिन को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मानसी ने यूक्रेन के पहलवान सोलोमिया विन्यक को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मानसी का मुकाबला मंगोलिया की पहलवान त्सेरेन्चिमेड सुखी के साथ हुआ, जिसमें मानसी काे 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भी मानसी से प्रतियोगिता में पदक की आस है। मानसी अब कांस्य पदक के लिए कनाडा की पहलवान लारेंस ब्यूरेगार्ड से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

मानसी मूल रूप से झज्जर के गांव सेरिया की रहने वाली हैं, लेकिन अभ्यास के लिए रोहतक के हिसार बाईपास पर रहती हैं। मानसी ने इससे पहले वर्ष 2019 में हुई जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2022 में अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

कांस्य पदक के लिए जापान की पहलवान से भिड़ेंगी मनीषा
प्रशिक्षक मंदीप ने बताया कि मनीषा ने अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान की पहलवान इरीना काज़्युलिना को 13-2 से हराया। मनीषा को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की जिया लंबा से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रेपचेज मुकाबले में मंगोलिया की पहलवान एन्खजिन तुवशिनजरगल को 7-0 से हराया। अब मनीषा का कांस्य पदक के लिए मुकाबला जापान की पहलवान मिवा मोरिकावा से होगा। मनीषा मूल रूप से जींद की रहने वाली हैं, लेकिन अभ्यास के लिए रोहतक में रहती हैं। मनीषा ने इससे पहले लगातार तीन साल 2022, 2023 व इसी साल सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बताया कि दोनाें पहलवान करीब दस साल से रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में कड़ा अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें