फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर लौटे हनी का किया स्वागत

Fri, 13 Feb 2026 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा में कुश्ती में कांस्य पदक विजेत
विज्ञापन
गन्नौर। स्कूल नेशनल गेम्स में अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा की सातवीं कक्षा की छात्रा हनी ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इसके अलावा पवित्र कुंडू, पूर्व पार्षद अंकित मल्हौत्रा व ब्लाक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विद्यालय इंचार्ज पुष्पा शर्मा ने कहा कि हनी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान शिक्षक अनुपम रापरिया, पूनम पीटीआई, सतबीर, बिजेंद्र पहल, अंजू अत्री, दिनेश के अलावा बालकिशन जांगड़ा, रामचंद्र, सत्यवान प्रजापत, रियासत कसाना, नदीम कसाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें