फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी कार में लगी आग, एमपीएचडब्ल्यू जिंदा जला

विज्ञापन
योगेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 बाईपास स्थित आउटर पर कार में आग लगने से एमपीएचडब्ल्यू कार के अंदर ही जिंदा जल गया। राहगीरों ने कार जली देख मामले से फायर ब्रिगेड व पुलिस को अवगत कराया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कार पर पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह से शांत किया। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाए। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव के अवशेष पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से रोहतक के गांव समचाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी योगेंद्र (45) सामान्य अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी) था। उसकी ड्यूटी फिलहाल गांव सेहरी में थी। पुलिस के अनुसार योगेंद्र सोमवार देर शाम घर से अपनी होंडा सिटी कार लेकर अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह जब लोग घूमने के लिए निकले तो आउटर पर एक कार में आग लगी दिखाई दी। कार में सुबह तक आग काफी हद तक शांत हो चुकी थी। जिस पर लोगों ने मामले से फायर ब्रिगेड व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर ब्रिगेड को चालक सीट पर व्यक्ति जिंदा जला मिला। शव के महज अवशेष बचे थे। जिस पर पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में कार मालिक की पहचान सेक्टर-23 निवासी योगेंद्र के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव के अवशेष का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
डीजल की बताई जा रही कार, नहीं लगी थी सीएनजी
योगेंद्र की कार में सीएनजी किट नहीं लगी थी। कार डीजल की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिंक की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए गए हैं। जिसके आधार पर कार में आग लगने के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पत्नी, बेटे और पिता के साथ रहता था योगेंद्र
मूलरूप से समचाना का रहने वाला योगेंद्र सोनीपत में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर था। यहां नौकरी करते हुए उन्होंने सोनीपत के सेक्टर-23 में अपनी रिहायश बना रखी थी। वह यहां अपने इकलौते बेटे, पत्नी व पिता के साथ रहता था। उनका इकलौता बेटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं। योगेंद्र के पड़ोसी व साथियों को भी घटना से गहरा झटका लगा है। बचपन में पहलवानी करने वाले योगेंद्र ने एमपीएचडब्यू का कोर्स कर यह नौकरी पाई थी। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे।
20 दिन में कार में जिंदा जलने की सोनीपत में दूसरी वारदात
सोनीपत में कार में व्यक्ति के जिंदा जलने की यह 20 दिन के अंतराल में दूसरी वारदात है। इससे पहले 3 जुलाई को तड़के शहर के सेक्टर-7 बाईपास पर एसेंट कार में आग लगने से यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर-50 का रहने वाला रजत गुप्ता जिंदा जल गया था। रजत सोनीपत में पतंजलि के सामान का डिस्ट्रीब्यूटर था। घटना के समय वह सोनीपत से नोएडा जा रहा था।
सेक्टर-23 में आउटर पर कार में आग लगने से एमपीएचडब्ल्यू रहे व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह शाम को घर से निकले था। जले हुए शव के अवशेष पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

सेक्टर-23 में एमपीएचडब्ल्यू की जली कार के पास एकत्रित राहगीर।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें