फोटो : सोनीपत में ओल्ड रोहतक रोड पर आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान निवर्तमान मेयर राजीव जैन व
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. शिवानी अरुण बंसल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नीलम वरुण सिंगला उपस्थित रहीं।
सम्मेलन के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधान अनिल गुप्ता व महामंत्री अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सौम्या जैन एवं डॉ. हिमांशु गोयल को सम्मानित किया गया। महिला प्रधान बबीता जिंदल व महामंत्री संगीता मंगला ने मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान युवा प्रधान अनुज मंगला, युवा महामंत्री विपिन गुप्ता, हरिप्रकाश मंगला, निवर्तमान पार्षद अतुल जैन, सूरज राय जैन, अनुज जैन, मोनिका गर्ग, अनिता, प्रदीप गर्ग, मोहित अग्रवाल, विवेक गर्ग, प्रवीण गोयल, मोहन गोयल भी मौजूद रहे।