फोटो: सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में होली महोत्सव के दौरान विजेता छात्रा को सम्मानित करत
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शनिवार को होली महोत्सव और मेला कार्यक्रम का शुभारंभ होली के रंगों की बौछार के साथ किया गया। कल्चरल फोरम, संगीत परिषद्, यूथ इंटरप्रेन्योर प्रमोशन सेल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हिंदू शिक्षण संस्था के प्रधान राजीव अग्रवाल व उप प्रधान राजेश मित्तल पहुंचे।
प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं की ओर से जो व्यंजन स्टॉल्स लगाई गई हैं इनके माध्यम से छात्राओं को रोजगार के लिए भी प्रेरित करना है। होली का त्योहार मन में हर्षोल्लास भरता है इससे आपस में भाईचारा भी बढ़ता है।
छात्राओं की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कैप्टन डॉ. नीतू नसीयर की ओर से किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, अलीशा व पायल ने दूसरा व अंजलि और आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
युगल नृत्य प्रतियोगिता में तनिष्का व जिया ने पहला और हर्षिता और हर्षिता कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। व्यंजन स्टॉल्स स्पर्धा में रविता व कविता पहले, स्नेहा दूसरे व वंशूल तीसरे स्थान पर रही।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. विपाशा, प्रधान राजीव अग्रवाल, जयकुंवार जैन, सतीश मित्तल, डॉ. ऋषि गर्ग, मंजु गर्ग, नताशा आदि भी मौजूद रहे।