सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने जिले में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रशासन ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व तहसील स्तर पर तिरंगा प्रदर्शनियां लगाई हैं। ये प्रदर्शनियां लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र सहित गोहाना, गन्नौर और खरखौदा के सरल केंद्रों में हैं।
इनका उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। ये प्रदर्शनियां आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। इनका लक्ष्य विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ना है।