फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचकेआरएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचकेआरएनएल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न विभागों में लगे हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में पहुंचकर कर्मियों ने जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सिंह सुल्तानिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले गोहाना रोड पर स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में सभा आयोजित की गई, जिसमें पूर्व राज्य उप प्रधान सीलकराम मलिक ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि कच्चे कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी। किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की जाएगी। उन्हें महंगाई भत्ता, सेवानिवृत्ति का लाभ समेत पक्के कर्मियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। चुनाव जीतने के बाद सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। कच्चे कर्मियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। विभागों में निजीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश में बिजली, गैस, पेट्रोल, डीजल, टोल आदि के रेट में इजाफा कर जनता के साथ विश्वासघात किया है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने निर्णय लिया है कि यदि प्रदेश सरकार बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज नैन की। मंच संचालन नरेंद्र चहल ने किया। इस दौरान मास्टर जोगिंद्र, विजेंद्र कादियान, देवेंद्र, बलराम, नीरज, आनंद हुड्डा, ओमप्रकाश मलिक, भारत कंडेरा, राजा भाई, राजीव खत्री, नवीन ,जोगिंद्र शर्मा, जयवीर कुमार, राजेश, रजनीश सैनी, मोहन, राधा रानी, जयंती, देवेंद्र दहिया, सुरेश यादव, राकेश त्यागी, मुकेश, दिनेश छिक्कारा, आनंद हुड्डा भी मौजूद रहे।

फोटो 02: सोनीपत लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचकेआरएनएल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें