फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में आंदोलन उग्र, छात्रों से भिड़े बाहरी युवक

Sat, 30 Aug 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर गत पांच दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने ने शुक्रवार को उस समय उग्र रूप ले लिया जब करीब आधा दर्जन बाहरी युवकों ने धरने के बीच में आकर खूब उत्पात मचाया।
विज्ञापन


बाहरी युवकों ने इस दौरान धरना दे रहे छात्र नेताओं को धमकी देते हुए देख लेने की बात कही। इस पर छात्र भड़क उठे और बाहरी युवकों की धुनाई कर डाली।

मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब आधे घंटे तक चले इस एपिसोड के बाद संघर्ष कर रहे छात्रों ने संघर्ष को व्यापक रूप देते हुए अन्य कॉलेजों का रुख किया ताकि सभी कॉलेजों को इस आंदोलन में साथ लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया जा सके।

दूसरी ओर आंदोलन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छुट्टी की घोषणा करते हुए अंदर से गेट बंद कर दिए ताकि छात्र कॉलेज में प्रवेश न कर पाएं। इस अवसर पर फीस वृद्धि को लेकर चल रहे संघर्ष के दौरान एबीवीपी के विजय शर्मा, राय सिंह, सचिन, रविंद्र डागर, प्रवीन शर्मा, योगेंद्र, आत्माराम, मोहित, सोनू, आकाश, मंजीत आर्य, सुमित, सुजीत और सैकड़ों छात्र उपस्थिति रहे।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन पर आरोप, भेजे थे गुंडे
शुक्रवार को बाहरी युवकों के धरने में छात्र नेताओं के साथ मामले को लेकर एबीवीपी के नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है। एबीवीपी के नेताओं के अनुसार कॉलेज प्रबंधन ने ही गुंडे भेजे थे, ताकि किसी तरह से आंदोलन को दबाया जा सके।

बता दें कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और भड़के छात्रों ने धमकी देने वाले करीब पांच युवकों की धुनाई कर डाली। इस दौरान पहुंची पुलिस को देखते हुए धमकी देने वाले भाग खड़े हुए।

अन्य कॉलेजों की ओर किया कूच
हंगामे के बाद संघर्ष कर रहे सभी छात्रों ने कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में एकत्रित होकर सीआरए कॉलेज पहुंचे और समर्थन हेतु सीआरए कॉलेज के प्राचार्य को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। कॉलेज प्राचार्य नरंद्र खत्री ने छात्रों की मांगों का स्वागत किया और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

30 को प्रदेश के सभी कॉलेज रहेंगे बंद
एबीवीपी के छात्र नेता पंकज ने बताया कि 30 अगस्त को फीस वृद्धि के विरोध में हरियाणा के सभी कॉलेज एबीवीपी के आह्वान पर बंद रहेंगे। छात्र नेता पंकज ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें