फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरा हिंदू व संत समाज

Mon, 16 Dec 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हमले व मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में हिंदू व संत समाज ने रोष मार्च निकालकर मुख्य मार्गों पर जय श्रीराम व देशभक्ति के नारे लगाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सेक्टर-15 स्थित हुडा मैदान से गोहाना रोड पुलिस लाइन तक हिंदू एकता यात्रा निकाली। वहीं राई में हिंदू समाज व अखंड हिंदू स्वाभिमान की ओर से बस स्टैंड रोड से तहसीलदार कार्यालय तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

संतों के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने राई में बांग्लादेश सरकार एवं कार्यकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम विधायक कृष्णा गहलावत को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं हिंदू एकता यात्रा शहर के मुख्य मार्गों बस अड्डा, मामा भांजा चौक, सुभाष चौक, गुड़ मंडी व तिरंगा चौक से होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई। अखंड हिंदू स्वाभिमान के चेयरमैन मनीष राई ने रोष मार्च की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व पटल पर कोई भी हिंदुओं की बात नहीं उठा रहा। भारत सरकार को यह बात विश्व संसद में पुरजोर से उठानी चाहिए। बांग्लादेश के टुकड़े करके नया हिंदू देश बनाया जाए, जहां हिंदू समुदाय सुरक्षित रह सके। अखंड हिंदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय संरक्षक 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बांग्लादेश का हिंदू समुदाय अकेला नहीं है, वह सभी हमारे परिवार का हिस्सा है।
कमजोर को सहारा देना सिखाता है हिंदू धर्म : अंजनी देवा

महामंडलेश्वर अंजनी देवा महाराज ने कहा कि हिंदुओं ने जनसंख्या अधिक होने के बाद भी किसी समुदाय या पंत को नहीं दबाया, बल्कि उन्हें आजादी दी कि आप लोग भी अच्छी तरह फलो-फूलो। हिंदुओं ने कभी भी किसी धर्म को कुचलने का कार्य नहीं किया। इसका अर्थ यह नहीं कि हिंदू कमजोर है, डरता है, बल्कि ऐसा इसलिए कि हिंदू धर्म हमें कमजोर का हाथ पकड़कर सहारा देना सिखाता है। वहीं बांग्लादेश में उसी हिंदू समुदाय व बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। सनातन धर्म के लिए आवाज उठाने पर चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह घोषित करना गलत है। हिंदू समाज इसके लिए चुप नहीं रहेगा।
विज्ञापन


देश में रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़े प्रशासन : मनीष राई

चेयरमैन मनीष राई ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए, ताकि हिंदू समुदाय पर किए जा रहे अत्याचारों को तुरंत रोका जा सकेे। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में विशेष समुदाय ने भी शामिल होकर बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। बांग्लादेश में मानवता की हत्या को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि भारत में रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें यहां से खदेड़ा जाए। इन्हें पनाह देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। विरोध प्रदर्शन में संत समाज, गऊ परिषद, हिंदू परिषद, गोरक्षा दल, मार्केट कमेटी, मदीना मुस्लिम कमेटी, विश्व हिंदू परिषद व राजनीतिक समाज के अलावा हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें