सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से लगाए गए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न 17 महाविद्यालयों के युवा रेडक्रॉस समन्वयक व उनकी टीम के काउंसलर ने भाग लिया। शिविर के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नगराधीश रेणुका नांदल ने शिरकत की। उन्होंने शिविर में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
शिविर में मुख्यातिथि नगराधीश रेणुका नांदल का जिला सचिव ऑफ वाईआरसी गौरव रामकरण शर्मा, डीटीओ एवं शिविर निदेशक संजय कुमार, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व महाविद्यालय की वाईआरसी संयोजिका डॉ. रितु दहिया ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शिविर में नृत्य, लोक गायन व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ काउंसलर का खिताब जीवीएम कन्या महाविद्यालय की डॉ. पूजा गुलाटी व पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ काउंसलर छोटूराम आर्य महाविद्यालय के विक्रम तुषीर को दिया गया। छोटूराम आर्य महाविद्यालय की डॉ. रितू दहिया को सर्वश्रेष्ठ संयोजिका ऑफ द प्रोग्राम से नवाजा गया। वाईआरसी काउंसलर शशि मेहता को सम्मानित किया गया। लड़कों में हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक व कोमल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका चुना गया। सुबह योगाचार्य यशपाल आर्य की तरफ से स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर डॉ. राजीव बल्हारा व प्रमुख काउंसलर में डॉ. अनीता, डॉ. सविता, प्रो. सुनील, डॉ. पूजा गुलाटी डॉ. गीता रानी, डॉ. राजेश, डॉ. रेखा, डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
लोक गायन स्पर्धा : शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय खरखौदा के सुधीर प्रथम, जीवीएम कन्या महाविद्यालय की स्नेहा ने द्वितीय व हिंदू महाविद्यालय के हारुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य : छोटूराम आर्य महाविद्यालय की कोमल प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय की संध्या द्वितीय व हिंदू महाविद्यालय के कविराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता : हिंदू कन्या महाविद्यालय की आरजू ने प्रथम, जीवीएम कन्या महाविद्यालय की अनु द्वितीय व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की अमरीना तृतीय स्थान पर रही।
समूह लोकनृत्य : जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीम पहले, छोटूराम आर्य महाविद्यालय की टीम द्वितीय व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रहे।