फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोस्टर बनाओ स्पर्धा में हिमांशी को मिला प्रथम स्थान

Thu, 25 Sep 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर ‘पृथ्वी व पर्यावरण बचाओ’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित का
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘पृथ्वी व पर्यावरण बचाओ’ रहा। स्पर्धा में हिमांशी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, पायल ने तृतीय स्थान हासिल कियाष। अक्षिता, हिमांशी और मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्राओं को एनएसएस का महत्व बताते हुए कहा कि सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करना एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि एनएसएस के बैच में आठ बार वाला कोणार्क सूर्य मंदिर है जिसमें मंदिर के रथ का पहिया 24 घंटे को दर्शाता है। इसका तात्पर्य है कि स्वयंसेवियों को 24 घंटे राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहना जरूरी है।
डॉ. पूजा रंजन ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रसायन शास्त्र विभाग से डॉ. ज्योति, वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. अंजू अहलावत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें