फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक से टकराई हिमाचल रोडवेज की बस, 11 घायल

Wed, 20 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :09: सोनीपत में बहालगढ़ के पास ट्रक-बस की टक्कर में घायल यात्री नागरिक अस्पताल में उपचाराधी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। तड़के पांच बजे हुई यह दुर्घटना ट्रक चालक के अचानक दूसरी लेन में आने और ब्रेक लगाने से हुई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। इनमें एक माह का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल परिचालक और बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

हिमाचल के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के गांव हलेड निवासी सुरेंद्र ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह जयसिंहपुर डिपो की बस लेकर पालमपुर से दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब बस बहालगढ़ के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहा ट्रक चालक अचानक तीसरी लेन से दूसरी लेन में आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने इंडिकेटर नहीं दिया और ब्रेक लगा दिया। इससे बस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से बस के टकराते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस परिचालक संजीव और मूलरूप से बिहार निवासी एक माह का बच्चा कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
बस चालक सुरेंद्र, यात्री बिहार निवासी सोनी, चौधरी जोली सिंह, कुलदीप व सुनील समेत अन्य लोगों को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चोटिल सुनील ने बताया कि हादसा अचानक हुआ जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। तब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



शीशे टूटे, बोनट क्षतिग्रस्त : ट्रक से टकराई बस के आगे के दोनों तरफ के शीशे टूट गए। बस का बोनट भी क्षतिग्रस्त हो गया। बस में आगे की सीटों पर बैठे चालक-परिचालक के साथ कई सवारियों को शीशे भी लग गए।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रक चालक की लापरवाही से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें