फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत, तीन की मौत, पांच घायल

Fri, 11 Jul 2014 01:36 AM IST
सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल स्थित फ्लाईओवर पर देर रात हुए कार और दो कैंटरों की भिड़ंत में दोनों कैंटर चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शवों को कब्जे में लिया। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों में चिकित्सकों ने एक को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  
जानकारी के अनुसार गुड़गांव निवासी गगनदीप अपनी पत्नी नवनीत कौर के साथ क्रूजर कार में सवार होकर पानीपत की तरफ जा रहा था, जब वह देर रात 2 बजे मुरथल फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गगनदीप और नवनीत कौर ने कार से उतरे। इसके बाद उनकी कैंटर चालक होशियारपुर, पंजाब निवासी चरणजीत सिंह (35) के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


तभी दूसरी कार में सवार पानीपत निवासी अमित (25), हिमांशु, नितिन और दीपक अपनी कार से उतरकर कैंटर और क्रूजर चालकों का झगड़ा देखने लगे। इसी दौरान पीछे आ रहे एक अन्य ने कैंटर चालक भोला सिंह (32) ने फ्लाईओवर पर खड़े लोगों को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पानीपत के किशनपुरा निवासी अमित (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

 घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चरणजीत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गगनदीप, नवनीत कौर, मृतक अमित के साथी हिमांशु, नितिन और दीपक को मामूली चोटें आई। वहीं गंभीर घायल भोला सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने गुड़गांव निवासी गगनदीप के शिकायत पर दोनों कैंटर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अमित और चरणजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि भोला सिंह के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।


अपने परिवार का इकलौता था अमित
किशनपुरा, पानीपत निवासी अमित कुमार अपने साथियों के साथ दिल्ली में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गया हुआ था। लौटते समय वह मुरथल फ्लाईओवर पर भिड़ंत के बाद हुई कहासुनी को देखने के लिए उनके  बीच अपने साथियों के साथ चला गया। दूसरे कैंटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अमित शादीशुदा था। वह अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसके दो बच्चे भी है। परिवार में अमित की मौत का मातम छाया हुआ है।

मुरथल फ्लाईओवर पर हुए हादसे में पुलिस ने कैंटर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कैंटर चालक भोला सिंह की मौत पीजीआई में उपचार के दौरान हो गई। लेकिन उसके रिहायशी पते का अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस कैंटर के कागजों से उसके पते तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही उसके शव को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

रणबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें