फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों, मंदिरों, पार्क व शिक्षण संस्थानों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटेंगे, 261 करोड़ मंजूर : रणजीत चौटाला

Thu, 04 Jul 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में घरों, मंदिरों, पार्क व शिक्षण संस्थानों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने लिए सरकार ने 261 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हाईटेंशन तारों को हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा। पहले भी प्रदेश में शहर के कई हलकों में हाईटेंशन तारों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री वीरवार को लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद व कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रका वार्ता कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के भाजपा सरकार को पोर्टल की सरकार बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सवाल खड़े करना है, सरकार अपना काम कर रही है। आम जनता की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है, जिसका रिकॉर्ड सभी अधिकारियों के पास है। विपक्ष मुद्दों के साथ बात करें, वरना चंदा मामा की कहानी विपक्ष रोज कह रहा है और सरकार सुनने का काम कर रही है।
बिजली मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने विभाग में अच्छा काम करने को लेकर राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया है। उन्हें बेस्ट सोलर कंजर्वेशन में पुरस्कार मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ देने के लिए 2 मेगावाट क्षमता के सोलर कनेक्शन दिए गए हैं। केंद्र सरकार 60 हजार रुपये व प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में आए नतीजे पर बोलते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि हर राज्य में भाषा, पहनावा व रहन-सहन अलग है। उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि में कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। इस कारण वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। वहीं विपक्ष के एकत्रित होने के बाद भी कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। चुनाव में अपनी हार पर कहा कि भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया था, जिसके बाद वह बेहतरीन चुनाव लड़े, हालांकि वह 30 हजार वोटों से हार गए थे। शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए किसानों के कारण व्यापारियों को हो रहे नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पंजाब का मुद्दा है और पंजाब ही इसका समाधान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें