फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाइटेंशन लाइन प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजे और गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव ​स्थित कार्यालय पर विधायक कृष्णा गहलावत के प्रतिनिधि को मा
विज्ञापन
- नई मुआवजा नीति के आधार पर हरियाणा में गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
विज्ञापन

- काम शुरू होने से पहले जमीन का बाजार भाव देने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हाइटेंशन लाइनों के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा देने और गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने रविवार को राई से विधायक कृष्णा गहलावत के प्रतिनिधि को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने मांग की कि केंद्र सरकार की ओर से 6 अक्टूबर को जारी नई मुआवजा नीति के आधार पर हरियाणा सरकार गजट नोटिफिकेशन जारी करे, ताकि किसानों को जमीन का पारदर्शी और तर्कसंगत बाजार मूल्य मिल सके।
किसान अभिमन्यु कोहाड़, रामदिया, रजनीश, राज सिंह, मुख्तयार, रविन्द्र मलिक, देवेंद्र का कहना है कि गुहणा गांव में 7 जून से हाइटेंशन लाइन के विरोध में धरना चल रहा है, जबकि सोहटी में चार गांवों के किसान करीब तीन महीने से आंदोलनरत हैं। सोहटी में धरने के दौरान कई बार किसानों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बावजूद बिजली ग्रिड की ओर से निर्माण कार्य जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहणा धरने से जुड़े आंवली और बिलबिलान गांवों में भी काम शुरू कर दिया गया है। यहां विरोध कर रहे किसानों को भी हिरासत में लिया गया। प्रभावित किसान अब जिले के विधायकों को मांगपत्र सौंपकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचा रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार आगामी बैठक में किसान हितैषी मुआवजा नीति को मंजूरी दे। जमीन का उचित बाजार मूल्य निर्माण कार्य शुरू होने से पहले पारदर्शी तरीके से निर्धारित कर किसानों को भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी जमीन के बदले न्यायसंगत मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें