फोटो 27: सोनीपत के बड़ौता स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैयार किए गए हर्बल बॉटनिकल गार्डन में पौ
- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में एनएसएस इकाई की ओर से चलाई गई परियोजना के तहत हर्बल बॉटनिकल गार्डन पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। इस अनूठी पहल के लिए मार्गदर्शन ग्रीन मैन के नाम से विख्यात देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत से प्रो. दलजीत कुमार का रहा। उन्होंने इस परियोजना के लिए निजी सहयोग दिया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह हर्बल बॉटनिकल गार्डन विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष अध्ययन व ज्ञान का स्रोत बनेगा। प्राचार्य ने एनएसएस टीम, स्वयंसेवकों व परियोजना में सहयोग देने वालों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रयास से महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावना प्रबल होगी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी साहिल सभ्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने पौधों के चयन, रोपण, रखरखाव व उद्यान की संरचना में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अब यह उद्यान शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेगा। कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप कल्याणी व नवनीत कुमार ने भी इस परियोजना में अपना सहयोग देकर उद्यान के निर्माण में मदद की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता मलिक, डॉ. विनोद कुमार और राजकुमार ने किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों को उनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।