फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली जाने से रोके भारी वाहन, लगा लंबा जाम

Thu, 14 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। खुफिया विभाग, आईबी व पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते मंगलवार रात को ही एनएच-44 से भारी वाहनों को दिल्ली में जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुरथल क्षेत्र व बाद में केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर जाम लग गया। हालात काबू में रखने के लिए पुलिस ने वाहनों को बड़ी, कुराड़ बाईपास, कुंडली और राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में रोककर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की।

स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते दिल्ली में मंगलवार रात आठ बजे से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। ऐसे में वाहनों को गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से रूट डायवर्ट कर निकाला गया।
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे दिल्ली की तरफ जाने वाले दर्जनों ट्रक मुरथल के पास रोक दिए गए, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस फिर हरकत में आई और वाहनों को कुराड़ बाईपास पर ले जाकर खड़ा करवाया।
इसके बाद कई ट्रक व कंटेनर चालक दिल्ली की तरफ गए तो केजीपी-केएमपी के पास वाहनों की कतार लगने लगी। इस पर पुलिस ने कई वाहनों को केजीपी-केएमपी के रास्ते रवाना किया।

सुरक्षा जरूरी मगर व्यापारी रहे परेशान

दिल्ली पुलिस के निर्देशों के तहत भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया था। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकाले जा रहे हैं। इस दौरान कच्चा माल लेकर आए कई ट्रक चालक परेशान दिखे। कुराड़ बाईपास पर खड़े ट्रक चालक रवि कुमार ने बताया कि हम रात से यहां खड़े हैं। कच्चा माल समय पर न पहुंचा तो खराब हो सकता है। इससे बड़ा नुकसान होगा। मुकेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा जरूरी है लेकिन ऐसी स्थिति में पहले से बेहतर प्रबंध होने चाहिए ताकि लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। राजू यादव ने कहा कि वह दूध व ब्रेड लेकर जा रहे हैं। अगर इसे ज्यादा समय तक रोका गया तो खराब हो जाएंगे। कच्चे माल से भरे वाहनों को नहीं रोका जाना चाहिए।
मुरथल तक वाहन पहुंचने से हुई परेशानी

ट्रक चालक संतोष पांडे व राहुल सक्सेना ने बताया कि वह पंजाब से माल लेकर आए हैं। उन्हें मुरथल तक नहीं रोका गया। यहां पर अचानक रोके जाने से वाहनों की कतार लग गई जिससे हालात ज्यादा खराब हो गए। इस दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारी वाहनों का चरणबद्ध तरीके से रूट डायवर्ट किया जा रहा है। अस्थायी पार्किंग स्थलों की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। कोशिश है कि आम लोगों को कम असुविधा हो। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें