फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक शुरू

Fri, 29 May 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय से जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक का उद्घाटन करती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को जिले के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक की शुरुआत की। साथ ही अस्पताल में अमृत फार्मेसी और वीटा बूथ, विश्राम सराय का शिलान्यास किया गया।
लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान और देवेंद्र कादियान ने परियोजनाओं की शुरुआत की।

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक किसी भी राज्य की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। इसी सोच के साथ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित होने वाली अमृत फार्मेसी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से मरीजों को जरूरी दवाइयां, प्रत्यारोपण सामग्री और शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अधिकतम खुदरा मूल्य से करीब 50 फीसदी तक कम कीमत पर दवाइयां मिल सकेंगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


विधायक निखिल मदान ने कहा कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए अहम पहल साबित होगा। इस क्लीनिक में महिलाओं को एक ही स्थान पर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, प्रदीप सांगवान, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, नगराधीश सिमरन, सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के पूर्व महानिदेशक जेएस पुनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता, डॉ. तरुण यादव, डॉ. आशा सहरावत डॉ. गिन्नी लांबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंसेट
दूर-दराज से आने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दे रही है। जिला अस्पताल परिसर में करीब 6.45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विश्राम सराय का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। यहां बैठने और आराम करने की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें