फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: धरने पर बैठे बुजुर्ग की ठंड लगने से बिगड़ी तबीयत, ग्रामीण 70 दिन से कर रहे हैं आंदोलन

Sat, 13 Jan 2024 03:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव जुआं के ग्रामीण 70 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे गांव जुआं निवासी बीपीएल पात्र बुजुर्ग सूरजभान की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने धरना स्थल पर जाकर सूरजभान की तबीयत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सूरजभान को उनके घर भेज दिया गया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर गांव जुआं के ग्रामीण 70 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए जो कार्य 5 दिन का है उसमें 70 दिन से भी अधिक का समय लगा दिया गया है। यह बीपीएल परिवारों के साथ अन्याय है। उनके हक की आवाज किसी भी सूरत में नहीं बने दबाने दी जाएगी। इस दौरान मोहम्मद सिंह, प्रदीप कुमार समेत अन्य ग्रामीण धरने पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें