फोटो 04- सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज सोसायटी में शिविर में स्वास्थ्य जांच के बाद प
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज सोसाइटी में विश्व वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों व लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजय चौहान व डॉ. मोहित गोयल ने 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
शिविर में लोगों के मधुमेह, रक्तचाप, एलर्जी, रक्त परीक्षण, आयु संबंधी रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। इसके बाद मरीजों को दवा भी दी गई। डॉ. अजय चौहान ने बताया कि शिविर न केवल स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करने में साबित हुआ।