फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व टीबी सप्ताह पर ईदगाह कॉलोनी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 136 को जांचा

Sat, 28 Mar 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व टीबी सप्ताह पर जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस सेल (वाईआरसी) एवं रेड रिबन क्लब (आरआरसी) की ओर से नागरिक अस्पताल के सहयोग से ईदगाह कॉलोनी में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के मार्गदर्शन में लगाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए बताया कि जीवीएम गर्ल्स कॉलेज पिछले दो वर्षों से टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा अब तक लगभग 100 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान को बढ़ावा देना है।
शिविर में बलगम जांच के अलावा ब्लड शुगर, बीपी, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट भी किए गए। शिविर में वाईआरसी एवं आरआरसी काउंसलर डाॅ. पूजा गुलाटी, वंदना सचदेवा, कविता सैनी, जिला टीबी अधिकारी डॉ. तरुण यादव, डॉ. एनके मित्तल, डॉ. निशांत मित्तल, ज्योति (टीबी समन्वयक), रवीना (टीबी हेल्थ विजिटर), रणजीत (एक्स-रे समन्वयक) और दिनेश (रेडियोग्राफर) ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर आवामी खिदमत समिति एवं मुस्लिम समाज सेवा समिति के जनरल सेक्रेटरी शेर मोहम्मद, गफूर खान, प्रधान नईमुद्दीन, मुल्तान मोहम्मद ने भी सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें