फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश में नौकरी, क्रिप्टो करंसी में निवेश और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगे 6.22 लाख

Tue, 16 Dec 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते खाली कर रहे हैं। अब विदेश में नौकरी दिलाने, क्रिप्टो करंसी में निवेश, मोबाइल फोन हैक कर और पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर चार लोगों से 6.22 लाख रुपये ठग लिए हैं। ठगों ने फर्जी वेबसाइट, जाली दस्तावेज, फर्जी आईडी पर लिए मोबाइल नंबर, टेलीग्राम चैनल और यूपीआई आईडी के जरिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेल्जियम में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी

ऑटो मोबाइल कंपनी के जीएम सेक्टर-8 स्थित नवीन के पास 5 दिसंबर को व्हाट्सएप पर बेल्जियम में नौकरी का ऑफर मिला। ठगों ने खुद को जॉनसन कंट्रोल कंपनी से जुड़ा बताते हुए दस्तावेज सत्यापन, आवेदन और पंजीकरण के नाम पर रुपये मांगे। फर्जी एजेंट के जरिए नवीन और उनकी पत्नी के खातों से कुल 1,10,607 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में पीड़ित को ठगी का पता चलने पर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बिना ओटीपी के खाते से निकल गए 1.96 लाख रुपये

गांव बिधलान निवासी अजय के मोबाइल फोन पर 12 दिसंबर को अचानक 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। साथ ही किसी से कोई ओटीपी भी साझा नहीं किया था। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि 11 व 12 दिसंबर को उनके खाते से कुल 1,96,350 रुपये निकाल गए हैं। पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर 1.49 लाख ठगे

देव नगर निवासी ललित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनको व्हाट्सएप कॉल के जरिए फ्री क्रिप्टो ट्रेनिंग और भारी मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने खुद को सीएमई कंपनी से जुड़ा बताते हुए टेलीग्राम चैनलों में जोड़ा और निवेश के लिए उकसाया। पीड़ित ने अलग-अलग खातों व यूपीआई आईडी पर कुल 1.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1.66 लाख की ठगी

ज्ञान नगर निवासी दिव्या और उनके भाई को टेलीग्राम व व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। ठगों ने अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर पैसे जमा कराए। इस दौरान उनसे 1,66,537 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। पीड़िता ने 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, टेलीग्राम चैनल या निवेश ऑफर पर भरोसा न करें। नौकरी या निवेश के नाम पर मांगे गए पैसे, फर्जी वेबसाइट और यूपीआई आईडी से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर थाना पुलिस को अवगत कराए। इंस्पेक्टर बसंत, प्रभारी साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें