फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर हड़पे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर धोखाधड़ी कर 9 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी व उसके साथी के खिलाफ गन्नौर के किशनपुरा के व्यक्ति ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशनपुरा के रमेश ने बताया कि उसके बेटे अजय बंसल का दिल्ली के अशोक के साथ काजू-बादाम व किराने के सामान का व्यापार था। अशोक कुमार ने उसके लड़के को घटिया किस्म का काजू-बादाम भेजना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया तो अशोक उसके लड़के अजय व विजय को जान से मारने की धमकी देना लगा। शिकायत में बताया कि अशोक के दोस्त दिल्ली निवासी अमित त्यागी ने खुद को दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर बताया और कहा कि अशोक ने उसकी शिकायत पुलिस को दी है। वह दोनों का राजीनामा करवा देगा, लेकिन 10 लाख रुपये देने होंगे। नहीं तो पूरे परिवार को जेल में भेज देगा। उसके बाद 3 जुलाई को अमित त्यागी ने उसके बेटे अजय व विजय को पुलिस हेडक्वार्टर दिल्ली में बुला लिया और वहां पर एक कमरे में बैठाकर पैसे न देने पर जेल में डालने की धमकी दी। अमित त्यागी ने पुलिस इंस्पेक्टर का रुतबा दिखाते हुए उसके बेटों को कोर्ट में ले जाकर जबरदस्ती अलग-अलग तिथियों के चेक ले लिए और सभी चेक अशोक को दे दिए। बाद में अजय ने उनके चेक बैंक में लगा दिए। 11 अक्तूबर, 2020 को अमित त्यागी व अशोक उनके घर आए और दबाव बनाया। उन्होंने आभूषण बैंक में गिरवी रखकर अमित त्यागी को 5 लाख 5 दिन बाद दे दिए। बाद में 4 लाख रुपये और दे दिए। बाद में पता लगा कि वह दिल्ली पुलिस में नहीं है। तब पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें