फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 50 फीट दूर गिरे हवलदार की मौत

Wed, 05 Aug 2026 07:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव को लेने पहुंचे परिजन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ड्यूटी के दौरान मारपीट की सूचना के बाद नाथूपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची हरियाणा पुलिस की डायल-112 टीम के इंचार्ज हवलदार देवी दयाल की सोमवार रात पौने एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई।
नाथूपुर फ्लाईओवर के नजदीक खड़ी कार के पास जाते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह 50 फीट और उनका मोबाइल फोन 100 फीट से अधिक दूर जा गिरा। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डायल-112 के चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव गुमड़ हॉल अशोक विहार सोनीपत निवासी एसपीओ मुकेश कुमार ने कुंडली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह डायल-112 के चालक हैं। उनके साथ टीम इंचार्ज हवलदार देवी दयाल और एसपीओ देवेंद्र ड्यूटी पर थे।
सोमवार रात 12:40 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम, पंचकूला से टीडीआई मॉल के पास मारपीट की सूचना मिली। कॉलर का फोन रिसीव नहीं हो रहा था इसलिए पुलिस टीम नाथूपुर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पहुंची तो वहां एक कार खड़ी दिखाई दी।
उनको लगा कि यह शिकायतकर्ता की कार हो सकती है। ऐसे में हवलदार देवी दयाल गाड़ी से उतरकर कार की चालक सीट की ओर पहुंचे तो पानीपत की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह 50 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक और वहां खड़ी दूसरी कार का चालक भाग गए।
घायल हवलदार को तुरंत नागरिक अस्पताल, सोनीपत लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पानीपत के समालखा के गांव नामुंडा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने पर थाना कुंडली पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और एसपीओ मुकेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सफेद रंग की ब्रेजा बताई जा रही टक्कर मारने वाली कार
मुकेश कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार ने बताया कि सफेद रंग की ब्रेजा कार ने टक्कर मारी है। उनका कहना था कि वह भी बाल-बाल बच गए।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भाई अर्जुन ने बताया कि देर रात पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और भाई देवी दयाल को चोट लगने की जानकारी दी। उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भाई की मौत का पता लगा। उनके भाई 20 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। देवी दयाल अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

नाथूपुर के हादसे में हवलदार की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हवलदार का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। - रवि कुमार, एसएचओ, कुंडली

फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव को लेने पहुंचे परिजन व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें