सोनीपत। 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार की गई महिला हवलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
शहर थाना गोहाना में एक महिला ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की जांच कर रही हवलदार सरला पर एक आरोपी को केस से बाहर निकालने के लिए रुपये देने का दबाव बनाने की शिकायत एसीबी में की गई थी। कार्रवाई के लिए एसीबी रोहतक और सोनीपत की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
सोमवार को इंस्पेक्टर भगत सिंह की टीम ने शिकायतकर्ता को हवलदार सरला को रंगेहाथ पकड़ा था। आरोपी को गोहाना में निजी अस्पताल के पास से पकड़ा था।
आरोप है कि हवलदार पहले भी एक आरोपी को निकालने के नाम पर 15 हजार रुपये ले चुकी थी। इंस्पेक्टर एसीबी रोहतक भगत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पहले लिए गए रुपये बरामद करने के साथ ही सबूत जुटाएगी। संवाद