फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबडू की चौपाल में अधेड़ की डंडों से पीटकर हत्या

Thu, 25 Sep 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खुबडू गांव में मंगलवार रात चौपाल में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि जय भगवान (55) पुत्र भीम सिंह मंगलवार रात चौपाल में सोया था। बुधवार सुबह चौपाल में अखबार डालने वाला हॉकर आया तो उसने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर उसने अंदर जाकर देखा तो जय भगवान के शरीर पर चोट के निशान थे और वह चारपाई पर मृत पड़ा था। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक हत्यारोपी का सुराग नहीं लग पाया था।
 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव की चौपाल में गांव के एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जयभगवान अविवाहित था और गांव के सामाजिक कार्यों में रुचि लेता था। उसकी किसी के साथ कोई कहासुनी भी नहीं थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि जय भगवान की हत्या किसने और किस बात को लेकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें