फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी संस्कृति व सभ्यता को संरक्षण प्रदान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी: संजय भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नाचैं गावैं संकरात मनावैं समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हरियाणवी छटा बिखेरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करनाल से सांसद संजय भाटिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मोहनलाल बड़ौली व भाजपा नेता राजीव जैन पहुंचे। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपनी संस्कृति व सभ्यता को संरक्षण प्रदान करें। जिस प्रकार से ग्रुप के निदेशक सत्यवान सरोहा ने सोनीपत में कलाकारों की फौज तैयार की है, उसी प्रकार से वह करनाल व पानीपत के युवा कलाकारों को भी तैयार करें। कला एवं संस्कृति को समर्पित युवाओं को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में संवारने का काम करें।
महोत्सव हरियाणवी संस्कृति को समर्पित रहा, जिसमें नामी कलाकारों के साथ उभरते कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डीसीआरयूएसटी मुरथल की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य की दमदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत से की गई, जिसकी प्रस्तुति समूह की कलाकार छात्राओं ने दी। विजय व लक्ष्मी ने युगल हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति ऐसे दी- रै गौरी तेरा जोबण करै रै कमाल। मंच संचालक डॉ. सुभाष सिसोदिया ने भी रागिनी की प्रस्तुति दी तो श्रीभगवान दीक्षित ने हरियाणवी गीत- जर जोरू और जमीन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंत में सत्यवान सरोहा के निर्देशन में पूरे समूह ने बम लहरी की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भी झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें