फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में हरियाणा की प्रशंसा से बढ़ा गौरव : डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गाेहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान सहकारि
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गोहाना के बूथ 52 पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां अध्याय सुना।
विज्ञापन

तत्पश्चात पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में खेलो इंडिया में हरियाणा के खिलाड़ियों के दूसरे स्थान पर रहने की चर्चा की। 10 साल में प्रदेश में खेलों व खिलाड़ियों को लेकर अनुकूल माहौल ने जिला, प्रदेश, देश ही नहीं दुनियाभर में डंका बजाया है। पेपर रिसाइकिल समय की मांग है, इसमें गुरुग्राम सहित कुछ स्थानों पर इसको लेकर जो काम हुए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री को भी प्रभावित किया है। मौके पर गोहाना के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, बलराम कौशिक, भूपेंद्र मुद्गिल, सतबीर वर्मा, राममेहर राठी, महेंद्र चिड़ाना मौजूद रहे।

विधायक निखिल मदान ने सुनी मन की बात
मैप्सको सिटी स्थित सामुदायिक केंद्र में विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। बाद में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथ नंबर 223 के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। मौके पर पार्षद मुनिराम, सुरेंद्र नैय्यर, मुकेश बत्रा, राजेंद्र गौतम, पवन तनेजा, भूपेंद्र गहलावत, सूरज जैन, राहुल खत्री, जोगिंद्र राठी, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें