फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा हक का पानी लेकर रहेगा : मदान

Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरलता व सादगी के प्रतीक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रदेश में बिना खर्ची, बिना पर्ची की नींव रखी। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद पर कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ की सरकार है। चुनाव के दौरान दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर जहर मिलाकर बेचने का आरोप लगाया था। यह उनकी गंदी राजनीतिक सोच को दर्शाता है। पंजाब पानी रोककर जो हरकत कर रहा है, इसके लिए उच्च न्यायालय में अपील जा चुकी है। केंद्र सरकार भी इस पर अपना जल्द निर्णय देगी। शिविर में भाजपा नेता ललित बत्रा मौजूद रहे।

फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें