फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षकों ने मांगी जॉब सिक्योरिटी

Mon, 23 Feb 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र कादियान को ज्ञापन सौंपते हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ के सदस्य। स् - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ ने जाॅब सिक्योरिटी की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विजय के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र कादियान को ज्ञापन सौपा। उन्होंने विधायक से बजट सत्र में अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर लंबे समय से नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। शीतकालीन विधानसभा सत्र-2024 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकारात्मक आश्वासन दिया था।
संघ का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अलावा अन्य छह विभागों के अधीन आने वाले छह विश्वविद्यालयों से अभी तक अपेक्षित जानकारी नहीं मिली है। पदाधिकारियों ने विधायक से आग्रह किया कि वे बजट सत्र में इस विषय को प्रमुखता से उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें