फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप ट्रायल के लिए हरियाणा टीम का चयन

Mon, 18 May 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में हरियाणा टीम में चयन को लेकर मुकाबला जीतने क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप ट्रायल के लिए हरियाणा टीम का चयन किया गया है। फाइनल ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में 27 मई से किया जाएगा।
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि ट्रायल में अर्जुन पुरस्कार विजेता जय भगवान व दिनेश कुमार का सहयोग रहा। इसमें हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव ओमवीर हुड्डा व संयुक्त सचिव नवीन हुड्डा, डॉ. संदीप कुमार व बॉक्सिंग के पीजी डिप्लोमा प्रशिक्षु शामिल रहे।
विज्ञापन

ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। खेल विश्वविद्यालय की छात्रा मोहिनी व रितिका ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर हरियाणा टीम में स्थान बनाया है।
चयनित महिला खिलाड़ी
सिमरन (45-48 किग्रा), तमन्ना (48-51 किग्रा), प्रियंका (51-54 किग्रा), मोहिनी (54-57 किग्रा), रवीना (57-60 किग्रा), साक्षी (60-65 किग्रा), निशा (65-70 किग्रा), रुद्रिका (70-75 किग्रा), रितिका (75-80 किग्रा)।
विज्ञापन

चयनित पुरुष खिलाड़ी
जितेश (50-55 किग्रा), जतिन (55-60 किग्रा), पंकज कुमार (60-65 किग्रा), प्रियांशु (65-70 किग्रा), नीरज (70-75 किग्रा), साहिल (75-80 किग्रा), कृष (80-85 किग्रा), दक्ष (85-90 किग्रा), ईशान कटारिया (+90 किग्रा)।

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में हरियाणा टीम में चयन को लेकर मुकाबला जीतने क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें