फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा खेल कराटे संघ को ओलंपिक संघ से मिली मान्यता

Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खरखौदा विधायक पवन खरखौदा हरियाणा खेल कराटे संघ का अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ की ओर से अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ ने हरियाणा खेल कराटे संघ को मान्यता भी प्रदान की है।
विज्ञापन

हरियाणा खेल कराटे संघ ने जैस कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश मग्गू, सूर्या देव, व अंजलि को उपाध्यक्ष चुना है। अनूप को महासचिव, अनिल भारद्वाज, जयदेव नौल्था व कमलेश नेहरा को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
सुशील शर्मा को मुख्य तकनीकी निदेशक, मोहित को खजांची, नरवीर मलिक, विवेक, ललित बेदी और अंकित जागलान को कार्यकारी सदस्य चुना गया है। चुनाव हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महा सचिव योगेश कालरा की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें