फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीबीएसई विद्यालयों की गोहाना इकाई का होगा गठन

Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गोहाना में बैठक के दौरान सीबीएसई विद्यालयों के मुखिया। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
गोहाना। सीबीएसई से संबंधित विद्यालय अपनी गोहाना इकाई का गठन करेंगे। इसके लिए मंगलवार को गोहाना-महम मार्ग स्थित एक विद्यालय में स्कूल मुखियाओं की बैठक हुई। बैठक में मुखियाओं ने विद्यालयों की सामूहिक समस्याओं और उनके निदान को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता सीबीएसई विद्यालयों की जिला सोनीपत इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र गाहल्याण ने की। बैठक में कई विद्यालयों के मुखिया किसी कारणवश भाग नहीं ले सके। इसी वजह से गोहाना इकाई के गठन को लेकर विचार-विमर्श के लिए 27 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई।
बैठक में संगठन मंत्री प्रवीन, निजी सलाहकार योगराज भारद्वाज, संगठन सचिव जितेंद्र चावला, विभिन्न विद्यालयों के मुखिया राजबीर राठी, दीपक मान, अश्विनी कुमार, सुमन कौशिक, सुनील कुमार, राजेश कुमार, सिस्टर सेजा, मंजीत खासा, राजबीर शर्मा और अनीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें