फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम का दावा- कांग्रेस के पास गए विधायक लौटने की बात कह रहे, हमने इंतजार करने को कहा

Fri, 10 May 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर हमला किया। वह बोले कि जजपा के विधायक समर्थन देने को तैयार हैं, लेकिन वह राजनीति में हलचल नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जो निर्दलीय विधायक कांग्रेस के पास गए हैं, उनमें से कुछ उन्हें कॉल कर वापस लौटने की बात कह रहे हैं। लेकिन, हमने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को यहां नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोल रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जजपा के विधायकों से बैठक के सवाल पर कहा कि जजपा के विधायक उनसे मिले हैं और उन्हें समर्थन देने की बात कर हैं, लेकिन वह राजनीति में हलचल नहीं करना चाहते। इसके अलावा कांग्रेस और जजपा पर तंज कसते हुए कहा यह दोनों हमारे नहीं जनता के भंवर में फंसेंगे।

कांगेसी कौरव हैं और भाजपाई पांडव
मनोहर लाल ने कहा कांग्रेस के लोगों के घरों से अवैध धन बरामद हो रहा है। नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ व ढेर निकल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पिछली बार दो सीट हारने का गम था। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सीट से चुनाव लड़कर अपनी तकलीफ जरूर कम कर ली है। महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कौरव और पांडव भाई-भाई थे, लेकिन एक सच्चाई के लिए लड़े और एक झूठ के लिए खड़े रहे। कांग्रेस कौरव हैं और भाजपा पांडव हैं, जो लोगो के हित और भले की लिए लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, देवेंद्र कौशिक, देवेंद्र कादियान, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, नपा चेयरमैन अरुण त्यागी, मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, निशांत छौक्कर व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें