फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: वोट डालने गांव जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 05 Oct 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

असंतुलित कैंटर ने डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मारी है। 
विज्ञापन
गोहाना में नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में विधानसभा चुनाव में वोट डालने गांव पूठी जा रहे बुजुर्ग की बाइक को रोहतक-पानीपत हाईवे पर पूठी के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैंटर का संतुलन बिगड़ने से हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। थाना शहर पुलिस ने मृतक के बेटे साहिल के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव पूठी निवासी सतीश (65) हॉल में परिवार सहित गोहाना में थे। वह शनिवार को मतदान करने बाइक पर सवार होकर गांव के लिए निकले थे। वह जब रोहतक-पानीपत हाईवे पर पूठी गांव से आगे पहुंचे तो रोहतक की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।

चालक कैंटर का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में आ गया था। उसने सतीश की बाइक को सीधी टक्कर मारी। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके के भाग गया। बेटे साहिल ने बताया कि उन्हें फोन पर पता चला कि पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन

 
रोहतक-पानीपत हाइवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक चालक बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें