फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कांग्रेस पर तंज, बोले-भूपेंद्र हुड्डा अपनी ससुराल में भी खो चुके विश्वास

Sat, 19 Oct 2024 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठ गया है। कांग्रेसी कहते थे कि 100-500 वोट पर एक नौकरी देंगे, पहले अपने परिवार व रिश्तेदारों को नौकरी देंगे। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब अपनी ससुराल खरखौदा में ही अपना विश्वास खो चुके हैं तो प्रदेश की क्या बात करें। सब समझ सकते हैं कि आगे क्या हाल होगा। जनता ने बता दिया है कि कोई किसी का गढ़ नहीं है। जनता ने भाजपा की नीतियों व नायब सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ही छह में से पांच हलकों में भाजपा को विजयी बनाया है।

विज्ञापन


हरियाणा नायब सिंह सैनी की सरकार में नियुक्त किए गए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को गांव रसोई में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विभाग सौंपने के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का कार्य और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विभाग सभी एक समान है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जिस विभाग में भी जिम्मेदारी साैंपी जाएगी, उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 1 लाख 60 हजार नौकरी युवाओं को दी थी। अब फिर नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के दूसरे दिन ही 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है।

विपुल गोयल का कांग्रेस पर तंज, बोलें जनता ने किया झूठ का पर्दाफाश
विपुल गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठ गया है। कांग्रेसी कहते थे कि 100-500 वोट पर एक नौकरी देंगे, पहले अपने परिवार व रिश्तेदारों को नौकरी देंगे। उनके झूठ से पर्दाफाश करने का काम जनता ने किया और उस पर मोहर लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले राई पहुंचने पर भाजपा नेता एवं नगर निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। फरीदाबाद सीट से विधायक चुने जाने पर विपुल गोयल को नायब सरकार में मंत्री बनाया गया है। इससे पहले भी विपुल गोयल मनोहर लाल सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें