फोटो 19- उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की जूडो स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी कोच रेखा मान क
सोनीपत। उत्तराखंड में खेले जा रहे राष्ट्रीय खेलों की जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम विजेता बनी है। इसमें सोनीपत के तीन खिलाड़ियों ने रजत सहित तीन पदक जीते हैं। हरियाणा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। जूडो कोच रेखा मान ने जीत के बाद सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।
देहरादून के उत्तराखंड में 28 जनवरी से चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की जूडो स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते तीन स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए पदक पर जीते। टीम में सोनीपत से भी पांच खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, इनमें तीन खिलाड़ियों ने अपना बेहतर खेल दिखाते हुए रजत सहित तीन पदक जीते हैं। पदक जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
सोनीपत के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
खिलाड़ी निवासी भारवर्ग पदक
लक्की इंडियन कॉलोनी 60 किलोग्राम रजत
रितिका दहिया नाहरी 78 किलोग्राम कांस्य
अजय नया बांस 60 किलोग्राम कांस्य
विशाल खरखौदा 100 किलोग्राम प्रतिभागिता
भारती खेवड़ा 63 किलोग्राम प्रतिभागिता
उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की जूडो स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने तीन स्वर्ण सहित 13 पदक जीत विजेता का खिताब प्राप्त किया है। इस टीम में सोनीपत के पांच खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें तीन ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं।
-रेखा मान, जूडो कोच