फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा और ब्रिटेन शैक्षणिक साझेदारी को मिलेगा विस्तार

Thu, 15 Jan 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के मुरथल विवि में दौरा करने पहुंचा ब्रिटिश उच्चायोग का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: वि
विज्ञापन
सोनीपत। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल का दौरा किया। हरियाणा और ब्रिटेन के बीच उच्च शिक्षा, शोध तथा सुरक्षित व कानूनी प्रवासन के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह दौरा किया है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिटिश उच्चायोग की द्वितीय सचिव शार्लोट एबॉट ने किया। उनके साथ वरिष्ठ सलाहकार (राजनीतिक, मीडिया एवं प्रवासन) राजिंदर एस नागरकोटी व विपणन एवं कार्यक्रम प्रबंधक निकिता गोयल मौजूद रहीं।
विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी भी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन


बैठक में ब्रिटेन में सुरक्षित और कानूनी प्रवासन को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी से बचाने के लिए निकट भविष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही शोध एवं विकास में संयुक्त परियोजनाओं, छात्र विनिमय कार्यक्रमों, हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए ब्रिटेन की छात्रवृत्ति और दोनों देशों के पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इसके बाद कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। प्रतिनिधिमंडल ने डीसीआरयूएसटी के आधुनिक बुनियादी ढांचे, विशाल हरित परिसर और छात्रों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक व शोध सुविधाओं की सराहना की।
उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से अध्ययन और अनुसंधान के लिए विकसित किए गए अनुकूल वातावरण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग को और सुदृढ़ करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें