फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 65 पात्रों को जारी किए हैप्पी कार्ड, रोडवेज बसों में कर सकेंगे निशुल्क सफर

Thu, 25 Apr 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को निशुल्क यात्रा का लाभ देने के लिए रोडवेज ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। विभाग की तरफ से अब तक 65 पात्रों को हैप्पी कार्ड दिए जा चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो अभी केवल उन लोगों को कार्ड दिए जा रहे हैं, जिन्होंने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले आवेदन किया था। आचार संहिता 16 मार्च को लगी थी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत रोडवेज विभाग की तरफ से पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाने थे। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। सात मार्च को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लग गई थी। मुख्यालय ने 15 मार्च तक प्राप्त आवेदनों के कार्ड बनाकर मुख्यालय भेजे गए हैं। पात्र लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर इस बारे में अवगत भी कराया गया है।
कार्ड लेने पात्र को स्वयं होना होगा उपस्थित
रोडवेज विभाग की तरफ से कार्ड लेने के लिए पात्रों के मोबाइल पर मैसेेज भेजा गया है। जिस पात्र के नाम पर कार्ड जारी किया गया है, उन्हें कार्ड लेने के लिए बस अड्डे में स्वयं उपस्थित होना होगा। किसी अन्य को कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। बस अड्डा पर बनाए गए काउंटर पर मोबाइल पर आया मैसेज दिखाना होगा। उसके बाद 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। जिसके बाद कर्मचारी कार्ड को अपडेट करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के अलग-अलग कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन

किसको कब मिलेंगे कार्ड
पंजीकरण तिथि कार्ड प्राप्ति की तिथि
10 मार्च : 25 अप्रैल
11 मार्च : 26 अप्रैल
12 मार्च : 29 अप्रैल
13 मार्च : 30 अप्रैल
14 मार्च : 01 मई
15 मार्च : 02 मई

वर्जन
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए जिन लोगों ने 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनके कार्ड बनकर तैयार हैं। पात्र व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए हैं। पात्रों को कार्ड देने का शेड़्यूल उनके आवेदन की तारीख के अनुसार निर्धारित किया गया है। पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि पर 50 रुपये शुल्क देकर बस अड्डा स्थित पास कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। -सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें