फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल चैंपियनशिप में जिम्नास्टों ने जीते 7 कांस्य पदक

Sun, 14 Sep 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :04: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल के विद्यार्थिय
विज्ञापन
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई के जिम्नास्टों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का परचम लहराया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित ओपन सीनियर एक्रोबेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में विद्यालय के जिम्नास्टों ने 7 कांस्य पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में टीम ने सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खेल स्कूल राई के जिम्नास्ट नितिश, निशांत, अंशुल, रियांशु, धृति, साक्षी और दीक्षा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं लावन्या, विधि कुंडु, ममता, दागर और अनमोल ने भी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
हालांकि यह पदक से चूक गए। उनकी उपलब्धि ने न केवल विद्यालय व प्रदेश का मान बढ़ाया है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए नेशनल कैंप में चयन के द्वार भी खोल दिए हैं।
विज्ञापन


जिम्नास्ट को हरियाणा खेलकूद विवि के कुलपति अशोक कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलों के बलबूते अब ऊंचाई तक जाया जा सकता है। खेलों से कॅरिअर के द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें