यूथ पार्लियामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अपूर्वा प्राचार्य व प्राध्यापिकाओं के साथ।
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा अपूर्वा शर्मा ने राज्यस्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवीएम की संयोजक प्राध्यापिका संगीता शर्मा व ले. प्रियंका ने बताया कि राज्यस्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 25 मार्च को सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर में किया गया था। इसमें प्रदेशभर से 70 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इनमें जीवीएम की अपूर्वा तृतीय स्थान पर रहीं।