फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जूट उत्पाद और आभूषण बनाना सीखेंगी जीवीएम की छात्राएं

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के बाद छात
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी) इकाई की ओर से 14 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। आईआईसी और पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरएसईटीआई) के सहयोग से आयोजित शिविर में 35 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह, वाईआरसी एवं आरआरसी प्रभारी डॉ. पूजा गुलाटी, आईआईसी प्रभारी प्रवीण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम हैं। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर में छात्राओं को जूट उत्पाद और आभूषण बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे जूट बैग, टोकरियां, पेन स्टैंड, प्लांटर और सजावटी वस्तुएं बनाना सीखेंगी। इसके साथ ही नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और बीड्स ज्वेलरी तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा। आरएसईटीआई के प्रशिक्षक धीरज और रूबी उत्पाद निर्माण के साथ स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी ने छात्राओं को हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 28 सितंबर को परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें