फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवीएम फार्मेसी की छात्राओं ने किया दवा कंपनी का दौरा

Tue, 21 Apr 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जीवीएम काॅलेज ऑफ फार्मेसी की सातवें सेमेस्टर की छात्राओं ने एक दवा कंपनी का दौरा किया। कंपनी प्रबंधकों ने विस्तृत रूप में छात्राओं को कंपनी की पूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्राओं को कंपनी के उत्पादन को बारीकी से समझाते हुए मार्केटिंग से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रितु कटारिया ने कहा कि छात्राओं को इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों का विशेष लाभ मिलता है। उन्हें कंपनी में काम करने के अनुभव की जानकारी मिलती है जिससे उन्हें भविष्य में इस दिशा में कैरियर निर्माण में मदद मिलती है।
औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, कोषाध्यक्ष राजेश रेलन व काॅलेज प्रशासक मनोहर लाल कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें