फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स स्पर्धा में जीवीएम की छात्राओं ने जीते पांच पदक

Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह, स्टाफ सदस्यों के स
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता छात्राओं का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए मानदंड स्थापित कर रही हैं। खेलों के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता ने न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
पदक जीतकर चमकी बेटियों की प्रतिभा
महाविद्यालय की खेल प्रभारी अन्नु ने बताया कि शिवांशी ने पोल वॉल्ट में रजत पदक और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। नैन्सी ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक अपने नाम किया। तन्नू ने जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि जीवीएम की बेटियों ने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें