फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये लौटाने की बात कह युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना बरोदा की पुलिस ने युवक पर फायर करने के मामले में वीरवार को गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी नसीब, शौकीन व गांव छिछड़ाना के रमेश को गिरफ्तार लिया। बुधवार को गांव छिछड़ाना के मामन ने थाना बरोदा में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामन ने थाना बरोदा में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि रमेश की पत्नी ने उनसे कहा कि अपने पैसे ले जाओ। जब वह दादा बहाडदेव गांव छिछड़ाना पहुंचा तो रमेश की पत्नी के जानकार ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। व्यक्ति उनके साथ रमेश के घर पहुंचा। जानकार पैसे लेने के लिए अंदर चला गया। वह अपनी गाड़ी में बैठे रहे।
कुछ देर बाद ही उन्हें रमेश के घर से झगड़े की आवाज सुनाई दी। तभी नसीब, शुभम, शौकीन, रमेश का लड़का नवीन, रमेश और उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी भगा ली।
विज्ञापन

गाड़ी कुछ दूरी पर एक घर की दीवार से टकरा कर रुक गई। इस दौरान कुछ लोग वहां पर आ गए। उन्हें बाहर निकालकर गाड़ी में तोड़फोड़ की। नसीब ने उनकी पिस्तौल छीन ली। उन्हें गली में घसीटते हुए अपने घर में ले गया और मारपीट की।
नसीब ने रमेश व उसकी पत्नी के कहने पर उनके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई लेकिन वह दीवार पर शीशे पर लगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें