फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना, सब्जी, दूध, और दवा की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश पर शाम 6 बजे से प्रतिदिन सभी बाजार बंद रखे जाएंगे। किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी। वहीं, प्रशासन ने किराना, मेडिकल स्टोर, फल-सब्जी और दूध की दुकानों को शाम 6 बजे के बाद भी खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, रेस्टोरेंट में शाम 6 बजे के बाद बैठकर खाने पर पाबंदी रहेगी, केवल होम डिलिवरी के लिए रेस्टोरेंट को खोला जा सकता है। एडीसी ने कहा कि गाइडलाइन के नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं एडीसी अशोक कुमार बंसल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करता है तो उसे पहले स्थानीय एसडीएम की स्वीकृति लेनी होगी। कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनजर इंडोर के लिए 50 लोगों व आउटडोर के लिए 200 लोगों की मंजूरी रहेगी। जिले में रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही बचाव का सशक्त माध्यम है। लोगों को टीकाकरण अवश्य करना चाहिए। भीड़ वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें और हाथ मिलाने की बजाय नमस्कार कर एक-दूसरे का अभिवादन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें