फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20 दिन से नहीं मिला हरा चारा, तूड़ा खाने से 15 दिन में छह नंदी की मौत

Wed, 24 Apr 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित नंदीशाला में हरा चारा नहीं होने पर सूखा तूड़ा खाते नंदी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित नगरपालिका की नंदीशाला में नंदी तूड़ा खाकर गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। अब तक बीते 15 दिन में छह गोवंश की मौत भी हो चुकी है। पशु चिकित्सकों की टीम लगातार गोवंश के स्वास्थ्य की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। इसमें नया तुड़ा खाने से पशुओं के बीमार होने की बात सामने आई है। नपा सचिव संदीप कुमार ने भी गोवंश को नया तूड़ा ही खाने में दिए जाने की बात स्वीकारी है, जबकि 20 दिन से नंदीशाला में हरा चारा नहीं पहुंच रहा है। भुगतान होने के बाद बुधवार को नंदीशाला में हरा चारा भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

नंदीशाला में करीब 20 दिन से हरा चारा नहीं पहुंच रहा था, ठेकेदार को पेमेंट नहीं मिलने पर हरे चारे की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। किसी दानी सज्जन की ओर से दान किए गए नए तूड़े को ही गोवंश को खिलाया जाने लगा। इससे उनका पेट खराब हो गया और काफी नंदी बीमार पड़ गए। इनमें से 15 दिन में छह गोवंश की मौत भी हो गई। नंदीशाला में पहुंच रहे चिकित्सक डाॅ. सुमित दहिया ने बताया कि नया तूड़ा खाने से पशु बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां पर मैनेजमेंट को पशुओं के लिए मिनरल मिक्सचर देने को कहा गया था, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया और इसी कारण पशुओं की तबीयत बिगड़ी। जिनका इलाज करने के बाद हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें