फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओमैक्स सिटी में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 1.60 करोड़ हड़पे

Sun, 22 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुमासपुर स्थित ओमैक्स सिटी में प्लॉट देने का झांसा देकर 1.60 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली के रहे वाले अशोक गर्ग और सुनील कुमार अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के राणा प्रताप बाग निवासी गौतम तायल ने आरोप लगाया कि रोहिणी निवासी अशोक गर्ग और सुनील कुमार अग्रवाल के नाम ओमैक्स सिटी में प्लॉट नंबर-489 था। आरोपियों से प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने सौदा किया था। 21 जुलाई 2011 को उन्होंने अपने पिता के नाम प्लाॅट का एग्रीमेंट करा लिया था। इसके एवज में उन्होंने आरोपियों को 35 लाख रुपये दिए थे।
गौतम तायल ने बताया कि प्लॉट का सौदा 1.50 करोड़ रुपये में हुआ था। उसने आरोपियों को 2012 तक 1.60 करोड़ रुपये अन्य खर्च सहित दे दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि कुछ कमियों की वजह से वे रजिस्ट्री नहीं कर सकते हैं। तब उन्हें संदेह हुआ। साल 2013 में उन्होंने आपत्ति जताई तो आरोपी गायब हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2021 तक यह प्लाॅट सुनील के नाम पर था। अब उन्हें सूचना मिली है कि आरोपियों ने प्लॉट को किसी और को बेच दिया है। आरोपियों ने उनके 1.60 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। बहालगढ़ थाना प्रभारी जयभगवान ने कहा कि आरोपी अशोक गर्ग व सुनील कुमार अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें